दुमका, सितम्बर 21 -- जरमुंडी प्रतिनिधि। झारखंड कुशवाहा महासभा दुमका का जिला स्तरीय सम्मेलन सह सांगठनिक की एक बैठक रविवार को जरमुंडी के बांधडीह गांव में शिवनंदन मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध एवं सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में समाज की एकता, संगठन विस्तार एवं समाजहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार मांझी, पर्यवेक्षक सह देवघर जिलाध्यक्ष चंदन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशीन मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत मंडल एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरुण पंजियारा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कुर्मी समाज के करम महोत्सव में जिला से समाज के लोग शामिल बैठक में सर्वसम्मति से जिला की नई तदर्थ कमेटी का गठन ...