झारखंड कुरमी समाज ट्रस्ट मेधावी बच्चों को देगी छात्रवृति
रांची, मई 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड कुरमी महासभा रांची जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गोन्दलीपोखर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार महतो ने किया । संचालन जिला महासचिव सकल नाथ महतो ने किया। झारखंड कुरमी महासभा रांची जिला इकाई के तत्वावधान में कुरमी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा में आगामी पांच जुलाई को किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कुरमी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कारीनाथ महतो उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मैट्रिक जैक बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं एवं 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.