रांची, अगस्त 1 -- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के तहत साल 2022 में निकाली गई इंटरमीडिएट स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन कार्मिक विभाग ने वापस ले लिया है। राज्य सरकार के चार विभागों यथा-नगर विकास एवं आवास, खान एवं भूतत्व, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक (क्लर्क) के कुल 836 पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित थी। आइए जानते हैं पूरा मामला। चारों विभागों ने यह अधियाचना कार्मिक विभाग को भेजी थी। बीते 15 जुलाई को कार्मिक विभाग ने प्रस्तावित लिपिक पदों की नियुक्ति के लिए भेजी गई अधियाचना को वापस लेने का निर्णय लिया था। यह भी पढ़ें- झारखंड से बिहार जाने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कितने दिन बंद रहेगा रूटबढ़ सकती है पदों की संख्या कार्मिक विभाग ने चारों संबंधित विभागों को अधियाचना वापस ...