रांची, मई 23 -- झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने स्तर पर रणनीतिक कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस इंडिया गठबंधन के अंतर्गत एक सीट पर पूर्व में दावा कर चुकी है। ऐसे में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 18 मई को मतदान होगा। राज्यसभा की जिन दो सीटों पर चुनाव होना है, उनमें एक सीट दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चार अगस्त 2025 को निधन के बाद रिक्त हुई थी, जबकि दूसरी सीट भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही है। ऐसे में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन और विपक्षी भाजपा दोनों की प्रतिष्ठा इन चुनावों से जुड़ गई है।आंकड़ों में इंडिया गठबंधन मजबूत 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए किस...