जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन की ओर से पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग में आयोजित ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। स्टेट सेक्रेटरी कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया और कुल 48 पदक अपने नाम किए, जिनमें 23 स्वर्ण, 18 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रमुख उपलब्धियों में दीपशिखा कुमारी (स्ट्रॉन्ग वुमन), कन्हैया कुमार सिंह (स्ट्रॉन्ग मैन), महेश मिश्रा (मास्टर्स बेंच प्रेस स्ट्रॉन्ग मैन) तथा मनीष कुमार चौहान (मास्टर्स डेडलिफ्ट स्ट्रॉन्ग मैन) शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर के पावरलिफ्टर महेश मिश्रा ने बंगाल में लहराया परचम, स्वर्ण पदक के साथ बने ऑल ओवर स्ट्रॉन्ग...