लोहरदगा, फरवरी 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।बालीवुड फिल्म-सीरियल निर्माता- निर्देशक लोहरदगा निवासी लाल विजय शाहदेव झारखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा को रूपहले पर्दे पर जीवंत करेंगे। इसे लेकर उन्होंने झारखंड के तीन प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मानित कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख तथा पद्मश्री महावीर नायक से मुलाकात की। झारखंड की कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और उत्थान को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से नागपुरी संगीत के संरक्षण को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। सभी विद्वानों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में नागपुरी संगीत का मूल स्वरूप और पारंपरिक आत्मा धीरे-धीरे विकृत होती जा रही है। इसे संरक्षित रखने तथा उसकी मौलिकता को बनाए रखने के लिए ठोस पहल की आवश्यकता पर बल दिया गया। लुप्त ...