रांची, जनवरी 10 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बिहार की तर्ज पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत झारखंड की मंईयां को कुटीर उद्योग शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद केंद्र सरकार दे। अभी राज्य सरकार लगभग 51 लाख मंईयां को हर महीने 2500 रुपये दे रही है। वित्त मंत्री शनिवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के बजट पूर्व विचार-विमर्श में राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र से विशेष आर्थिक सहयोग की मांग की है। वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे कर चुका है, लेकिन आज भी यह सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों में शामिल है। उग्रवाद, गरीबी, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे की कमी जैसी समस्याएं राज्य के सामने बड़ी चुनौती हैं। राज्य को पिछड़ेपन की स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.