रांची, अक्टूबर 27 -- रांची। तमिलनाडु के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंतिम दिन मंगलवार को बालिका अंडर-20 वर्ष, 4 गुणा 400 मीटर रिले में झारखंड ने कांस्य पदक जीता। अनामिका उरांव, चिंता मणि टूंटी, शिवानी कुमारी एवं पूनम कुमारी की चौकड़ी ने 3 मिनट 54.43 सेकेंड का समय लेते हुए पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत पदक जीता। टीम की उपलब्धि पर खेल विभाग और झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...