जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- झारखंड की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का मान बढ़ाया है। पश्चिम बंगाल के ठाकुरपुकुर स्थित विवेकानंद कॉलेज में 31 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आयोजित 34वीं सब जूनियर नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप में झारखंड की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही और एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। झारखंड की टीम ने लीग मुकाबलों में मध्य प्रदेश को 25-13, 25-15, महाराष्ट्र को 25-16, 25-22 और आंध्र प्रदेश को 25-18, 25-19 से पराजित किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में तेलंगाना को 25-12, 25-19 तथा सेमीफाइनल में मुंबई को 25-19, 25-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने तमिलनाडु को 25-16, 25-23 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि पर झ...