रांची, दिसम्बर 19 -- रांची, संवाददाता। झारखंड शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14 एवं अंडर-17) के दूसरे दिन भी मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मेजबान झारखंड की टीमों ने दोनों आयु वर्गों में शानदार लय बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अंडर-17 बालिका वर्ग में झारखंड ने मध्य प्रदेश के खिलाफ एकतरफा खेल दिखाते हुए 6-0 से बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-14 वर्ग में झारखंड की बालिकाओं ने कर्नाटक को 4-0 से पराजित कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। इन मुकाबलों का आयोजन बीआईटी मेसरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नवोदय विद्यालय फुटबॉल मैदान, खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड और कांके मैदान में किया जा रहा है। अंडर-17 वर्ग: तमिलनाडु और केरल की बड़ी जीत अंडर-17 वर्ग के अ...