दुमका, मार्च 20 -- जरमुंडी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रहे भाजपा नेता रघुवर दास ने रविवार को झामुमो नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन के महागठबंधन सरकार पर हमलावर होते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। ओडिशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देकर झारखंड की राजनीति में फिर से लौटे रघुवर दास ने कहा कि राज्य की जनता अब महागठबंधन सरकार पर विश्वास नहीं करती। इस सरकार ने झारखंड की बहन बेटियों के साथ विश्वासघात किया है। रघुवर दास रविवार को सपरिवार बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना करने फौजदारी दरबार पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुरोहितों के नेतृत्व में भगवान नागेश बासुकीनाथ की षोडशोपचार विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के पश्चात वे बासुकीनाथ मंदिर कार्यालय में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य अभयकांत प्रसाद, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा उर्फ मुन...