बोकारो, अगस्त 20 -- मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा झारखंड को तीरंदाजी की धरती के रूप में जाना जाता है। यहां की अनेक प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता साबित कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा उचित अवसर, मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर झारखंड के खिलाड़ी विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा तीरंदाजी केवल खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन, संतुलन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह खेल जीवन में भी सफलता का संदेश देता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मन एकाग्र हो और प्रयास निरंतर हो तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा भारत की संस्कृति में धनुर्विद्या का ग...