रांची, मार्च 8 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड के चेटे गांव में रविवार को ऐतिहासिक 22 पड़हा सांगा जतरा समिति चेटे के तत्वावधान में सरना प्रार्थना सभा सह झंडा गड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के पहान शुका पहान और बिगला पहान ने सरना स्थल पर पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद सभी लोगों ने सामूहिक रूप से सरना धर्म की परंपरा के अनुसार प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अजय कच्छप ने की। उनके नेतृत्व में सरना स्थल पर लगभग 100 फीट ऊंचा सरना झंडा गाड़ा गया। इस अवसर पर अजय कच्छप ने कहा कि आदिवासी सरना समाज की संस्कृति झारखंड की पहचान है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में भी अपनी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोग:कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.