लोहरदगा, अप्रैल 11 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय अरु प्रांगण में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव एवं सरहुल समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव,जिला परिषद सदस्य,राधा तिर्की,विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र उरांव,मुखिया राजश्री उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। बच्चे जो सीखेंगे वही भविष्य में काम आएगा।राधा तिर्की ने कहा कि झारखंड में सरहुल गांव-गांव में अलग अलग दिन मनाया जाता है। झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता ही पहचान है। बच्चों को झारखंडी परंपरा सभ्यता की जानकारी देना शिक्षकों की दायित्व है।विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा बच्चों के बीच पोशाक,कापी,पेन पेंसिल,पुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं प्रबंधन ...