दुमका, मार्च 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज के हिंदी विभाग और नदी मित्र झारखंड इकाई द्वारा झारखंड की नदियां तथा संरक्षण की चुनौतियां विषय पर नदी संवाद कार्यक्रम आयोजित शनिवार को किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में नदी विशेषज्ञ ओम प्रकाश भारती मौजूद रहे।। इस अवसर पर नदी मित्र ओम प्रकाश भारती ने कहा झारखंड की लगभग दो सौ नदियों में एक सौ नदियां अतिक्रमण रहा, चालीस से अधिक नदियां गंभीर प्रदूषण तथा सूखे से जूझ रही है। झारखंड की नदियां गर्मी के मौसम (मार्च-मई) में सूखने लगती हैं या पूरी तरह सूख जाती हैं। यह समस्या पलामू, लातेहार, देवघर, दुमका आदि जिलों में विशेष रूप से गंभीर है, क्योंकि ये क्षेत्र पठारी इलाके में हैं, जहां वर्षा अनियमित होती है और भूजल रिचार्ज कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड में 9 प्रमुख प्...