सोनभद्र, फरवरी 18 -- विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहा सन जुबली कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बुधवार को झारखंड ने ने श्रीराम फाइनेंस को हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बुधवार को श्रीराम फाइनेंस क्रिकेट टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 103 बनाया। इसमें तबरेज ने 36 रन, गोलू 22 रन बनाया जवाबी पारी खेलने उतरी झारखंड की बंशीधर फाइटर की टीम ने तीन विकेट गंवा कर 104 रन बनाकर विजेता ट्राफी अपने नाम किया। बंशीधर के भाटिया ने 44 रन, अमित ने 15 रन बनाया। अंपायर की भूमिका उज्जवल पटेल, शिवम गुप्ता ने निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद सिंह गोड़, कोषाध्यक्ष शिवम कुमार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.