रांची, अक्टूबर 15 -- झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने एकबार फिर से बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताया है। बाबूलाल सोरेन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे हैं। पिछले साल हुए राज्य विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा ने बाबूलाल को उतारा था। हालांकि उन्हें रामदास सोरेन के सामने हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने फिर से बाबूलाल सोरेन मैदान में उतार दिया है। यहां पर 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन होने की वजह से घाटशिला में उपचुनाव हो रहे हैं। इस साल अगस्त में लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था। बता दें कि घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र झारखंड म...