दुमका, दिसम्बर 31 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ग्राम नारगंज स्थित पुराना डाकबांग्ला व पूर्व में रहे एसएसबी कैंप परिसर में मंगलवार को मुर्गी फीड प्लांट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। मौके पर लाभूकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया। मुर्गी फीड प्लांट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि सांसद नलिन सोरेन, विशिष्ट अतिथि विधायक आलोक सोरेन, जिला परिषद् अध्यक्ष जॉयस बेसरा, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा तथा उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पारम्परिक संताली नृत्य और स्वागत गान के साथ किया गया। मौके पर उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि झारखंड की ग्रामीण महिलाएं आज परिवर्तन की धुरी बन ...