पाकुड़, जनवरी 1 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले में बीसीसीआई की प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के आगमन ने युवाओं के लिए नववर्ष को खास बना दिया। इस अवसर पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, एसएमपीओ पवन कुमार व बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। उपायुक्त मनीष कुमार ने सर्वप्रथम सभी उपस्थितजनों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर झारखंड ने डोमेस्टिक क्रिकेट के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण है। उपायुक्त ने कहा कि इस ट्रॉफी को जीतने की परिकल्पना लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व की गई थी, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.