पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) में प्रशासनिक एवं वित्तीय मामलों को लेकर झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से गठित जांच टीम ने सोमवार को जांच शुरू कर दी। विभाग के अपर सचिव राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित टीम करीब 11:40 बजे विश्वविद्यालय पहुंची। टीम ने प्रोवीसी के चेंबर में बैठकर विभिन्न फाइलों एवं अभिलेखों को मंगाकर उनकी जांच शुरू की है। जांच के दौरान टीम विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों से आवश्यक फाइलें और दस्तावेज मंगाकर उनकी जांच कर रही है। जांच का प्रमुख फोकस प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णयों, वित्तीय लेन-देन, परीक्षा संबंधी कार्यों तथा पदाधिकारियों के प्रभार और अवधि विस्तार से जुड़े मामलों पर है।

जांच टीम का गठन जांच टीम में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर ...