रोहित कुमार। जमशेदपुर, फरवरी 10 -- झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य के न्यायालय परिसरों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब जमशेदपुर कोर्ट में बिना पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम (वीएमएस) लागू किया जा रहा है। इस आधुनिक सिस्टम के जरिए कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों की जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज होगी।पांच जिलों में वीएमएस सिस्टम शुरू हाईकोर्ट के आदेश के तहत पहले चरण में राज्य के पांच प्रमुख जिलों की कोर्ट परिसर में वीएमएस सिस्टम शुरू किया जाएगा। इनमें रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद और देवघर के कोर्ट शामिल हैं। इन जिलों में सफल परीक्षण के बाद इसे अन्य जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। यह वीएमएस सिस्टम जैप-आईटी की टीम द्वारा विकसित किया गया है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.