रांची, नवम्बर 13 -- रांची, संवाददाता। झारखंड के स्थापना दिवस पर पहली बार आसमान में ड्रोन शो का नजारा दिखेगा। 16 नवंबर की शाम मोरहाबादी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच आसमान में राज्य की गौरवशाली कहानी, संस्कृति और विकास यात्रा दमकती नजर आएगी। इसकी शुरुआज भगवान बिरसा मुंडा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की झलकियों से होगी। इसके बाद झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराएं और विकास के दृश्य पेश किए जाएंगे। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को लेकर रांची में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके लिए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में हुई प्रेसवार्ता में 15 व 16 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि इस वर्ष सिल्वर जुबली समारोह विशेष भव्यता के साथ मनाया जाएगा। लोकनृत्य की संस्कृति में रंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.