चतरा, जून 12 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। बिहार के अरवल और औरंगाबाद जिले के कुल 40 मुखिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिमरिया प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज विभाग और अन्य सरकारी योजनाओं से आय बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट्स का अध्ययन करना था। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय और ऐदला व जांगी पंचायत पहुंचने पर बिहार से आए सभी मुखियाओं का झारखंडी परंपरा के अनुसार पत्तों से बनी टोपी और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों की टीम को क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कराया गया。 यह भी पढ़ें- वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितसभागार में हुआ अनुभवों का आदान-प्रदान भ्रमण के बाद प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक विशेष अभिनंदन सह चर्चा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ चं...