पाकुड़, अप्रैल 1 -- हिरणपुर। थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां झारखंड में रजिस्टर्ड एक बाइक का नंबर बिहार में दूसरी बाइक पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब वाहन मालिक के घर ट्रैफिक चालान का नोटिस पहुंचा। मामला मोहनपुर निवासी प्रदीप भगत से जुड़ा है। उनके पास होंडा साइन बाइक है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 17 पी 8002 है। हैरानी की बात यह है कि यही नंबर बिहार के भागलपुर में एक दूसरी बाइक पर लगा पाया गया। जो कि होंडा पैशन प्रो बताई जा रही है। खुलासा उस समय हुआ जब प्रदीप भगत के घर भागलपुर से ट्रैफिक चालान का नोटिस आया। नोटिस में जिस स्थान पर नियम उल्लंघन की बात कही गई थी। वहां प्रदीप भगत कभी गए ही नहीं थे। यह देख वे हैरान रह गए। इस घटना के बाद वाहन मालिक की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि अगर इ...