झारखंड का अफीम तस्कर दबोचा, छः लाख रुपए कीमत की अफीम बरामद
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- मीरानपुर। बरेली के मादक पदार्थ तस्कर को अफीम देने जा रहा झारखंड का मादक पदार्थ तस्कर पुलिस और एसओजी टीम के हत्थे चढ़ गया। उसके पास 6 लाख रुपए कीमत की 1 किलो 927 ग्राम अफीम मिली है। बंदी तस्कर गांव तरबाड़ी थाना एवं जिला लातेहर झारखंड निवासी मुस्ताक अंसारी है। एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती रात हुलास नगला पुल के समीप चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ तस्कर को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम को उसके पास फाईन क्वालिटी की 1 किग्रा 927 ग्राम अफीम मिली। पुलिस के मुताबिक बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपए अनुमानित है। पुलिस ने बताया तस्कर झारखंड से लाई अफीम बरेली में एक मादक पदार्थ तस्कर को देने जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया एनडीपीएस एक्ट में मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.