गिरडीह, मार्च 30 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि सीताराम रजक को फर्स्ट खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड कबड्डी टीम (पुरुष एवं महिला) का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी, जबकि खेलों की समग्र अनुसूची 25 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है। ज्ञात रहे कि सीताराम रजक, बालो बैठा के पुत्र हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल से बी.पी.एड. की डिग्री प्राप्त की है। अपने खेल जीवन के दौरान उन्होंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने अनुभव व प्रशिक्षण के दम पर इस महत्वपूर्ण पद के लिए खुद को उपयुक्त साबित किया। नियुक्ति पर सीताराम रजक ने कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रति आभार व्यक्त करते...