रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (झारखंड कंबाइंड) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब अच्छुक विद्यार्थी 9 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले 2 जुलाई तक आवेदन की अंतिम तिथि थी। 17 जून से आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। निबंधित आवेदकों के लिए किसी प्रकार की त्रुटि में सुधार के लिए अंतिम तिथि 4 जुलाई से बढ़ाकर 10 व 11 जुलाई कर दी गई है। परीक्षा 26 जुलाई को निर्धारित है, जिसके लिए रांची और दुमका में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा। यह भी पढ़ें- बीई-बीटेक काउंसिलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू यह भी पढ़ें- प्रमाण पत्रों में संशोधन के लिए जैक ने जारी की अधिसूचना, 30 जून तक मौका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...