रांची, मार्च 31 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर में मंगलवार को चीन के कोलकाता स्थित महावाणिज्य दूत शू वेई का स्वागत किया गया। उनके साथ बाई एन और ली शुयुए भी मौजूद थे। बैठक में झारखंड और चीन के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। चैंबर पदाधिकारियों ने राज्य की खनिज संपदा, इस्पात, खनन और इंजीनियरिंग क्षेत्र की मजबूती को निवेश के लिए उपयुक्त बताया। साथ ही बंदरगाहों के नजदीक होने और बेहतर लोकेशन को भी अहम बताया गया। चर्चा में खनन में वैल्यू एडिशन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, फूड प्रोसेसिंग, कृषि और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया गया। चैंबर ने चीन में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रस्ताव रखा। महावाणिज्य दूत ने सहयोग का आश्वासन दिया। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने झारखंड में निवेश की अस...