रांची, मार्च 14 -- देश में झारखंड और ओडिशा उभरती अर्थव्यवस्था वाले राज्य बन गए हैं। दोनों ने मजबूत राजकोषीय और वित्तीय प्रबंधन में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। देश के 18 प्रमुख राज्यों की वित्तीय स्थिति में ओडिशा जहां शीर्ष पर है, वहीं झारखंड तीसरे स्थान पर है। यह जानकारी नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में दी है। आयोग की राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफएचआई)-2026 की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड और ओडिशा ने अपने संतुलित व्यय प्रोफाइल और वित्तीय विवेक में सुधार के माध्यम से देशभर में अपनी स्थिति मजबूत की है। वित्तीय प्रबंधन में निरंतर संस्थागत प्रगति देखी जा रही है। नीति आयोग के दूसरे संस्करण की यह रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2023-24 का है। इसके मुताबिक, ओडिशा को छोड़ झारखंड अन्य सभी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के वित्तीय प्रबं...