रांची, जुलाई 5 -- झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 का ड्राफ्ट जारी किया है। उद्योग विभाग की ओर से शनिवार को जारी ड्राफ्ट पर राज्य भर में सारे स्टेकहोल्डर्स से इस संबंध में सुझाव और आपत्तियां भी आमंत्रित की गई हैं। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करना और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। सरकार ने इसके लिए वित्तीय रियायतों से लेकर मजबूत बुनियादी ढांचे तक का बेहद आकर्षक रोडमैप तैयार किया है। नीति में कम से कम 25 हजार लोगों को रोजगार और एक लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश का लक्ष्य रखा गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पार्क झारखंड की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाने के लिए हाईवे और रेलवे टर्मिनल्स के...