जामताड़ा, मार्च 29 -- झारखंड ओलंपियाड परीक्षा संपन्न, 1782 में 1063 परीक्षार्थी शामिल जामताड़ा, प्रतिनिधि:झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेएसईआरटी) द्वारा शनिवार को जामताड़ा के चार केंद्रों पर झारखंड राज्य ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस परीक्षा में कुल 1782 परीक्षार्थियों में से 1063 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 719 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा आदर्श मध्य विद्यालय, डीएन हाई स्कूल, जेबीसी प्लस टू विद्यालय एवं संत एंथोनी स्कूल केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था की गई थी और कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराई गई। जानकारी के अनुसार, झारखंड राज्य ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा 7, 8 एवं 9 के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.