बोकारो, दिसम्बर 11 -- सेक्टर 3 स्थित झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के सेंटर में परीक्षा आयोजित की गई। जनवरी सत्र की परीक्षा में कुल 150 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा अधीक्षक हरेंद्र नाथ चौबे ने कहा कि शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में परीक्षार्थियों ने भाग लिया। आयोजित परीक्षा में मुख्य रूप से बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एम कॉम, एमबीए, बीएससी आईटी आदि की शामिल है। परीक्षा प्रतिदिन दो पाली में 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। जिसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सेंटर पर करीब आधे घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को बुलाया जा रहा है। ताकि बेहतर संचालन किया जा सके। सेक्टर 3 स्थित सेंटर में सभी परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से निरीक्षक, पर्यवेक्षक व परीक्षा अधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा निरीक्षक के रूप में संजीव कुमा...