रांची, अगस्त 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड से जुड़े देश-विदेश में स्थित शिक्षाविदों, बु‌द्धिजीवियों और नागरिकों के संगठन झारखंड एकेडमिक फोरम ने छात्र आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन दिया है। इस आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए फोरम ने मांग की, कि विवादित परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच, समयबद्ध व पारदर्शी भर्ती, तथा जेपीएससी-जेएसएससी में ढांचागत सुधार हो। दिल्ली में आयोजित गुरुवार को हुई बैठक में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रो निरंजन कुमार की अध्यक्षता में रांची में चल रहे छात्र आंदोलन पर गहन चर्चा हुई। प्रो निरंजन कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना जिन सपनों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ हुई थी, उसका निरंतर क्षरण हो रहा है। यह भी पढ़ें- झारखंड में छात्र प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं, JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में क्या हैं गड़बड...