रांची, मई 22 -- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने राज्यभर में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के लिए सख्त निर्देश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अब बिना अनुमति के फीडर शटडाउन लेने पर रोक रहेगी और बिजली आपूर्ति बाधित करने वाले मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यह आदेश झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी सह जेबीवीएनएल एमडी के श्रीनिवासन के निर्देश पर निदेशक (वितरण एवं परियोजना) प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने जारी किया है। सभी कार्यपालक और सहायक अभियंताओं को जारी निर्देश में कहा गया है कि आकस्मिक स्थिति को छोड़कर जिला या प्रमंडल मुख्यालय में स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र से फीडर का शटडाउन संबंधित विद्युत कार्यपालक अभियंता के अनुमति के बाद ही लिया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- झारखंड में मां बनी हैवान! दूधमुंहे बच्चे को ट्रेन से ...