रांची, अप्रैल 15 -- झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम अभ्यर्थियों से कथित प्रश्नपत्र रटवाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच में यह बात सामने आई है कि सॉल्वर गैंग के सरगना अतुल वत्स, क्रिस्टोफर, विकास समेत अन्य ने परीक्षा में शामिल होने वाले 159 अभ्यार्थियों को पास कराने की जिम्मेवारी ली थी। इसके लिए गैंग ने अभ्यर्थियों से तीन-तीन लाख रुपए एडवांस के साथ-साथ एक-एक ब्लैंक चेक भी लिया था। गिरोह के लोगों ने अभ्यर्थियों से यह कहा था कि वे चेक पर साइन कर उन्हें दें, ताकि रिजल्ट आउट होने के बाद पैसे वसूलने के लिए उन्हें दौड़ नहीं लगाना पड़े। रांची पुलिस की टीम ने गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के गुर्गों के पास से कई ब्लैंक चेक भी बरामद किया है। पूछताछ में गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के गुर्गों ने पुलिस के समक्ष ब्लैंक चेक लेने की ...