मुंगेर, सितम्बर 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। इलेवन स्टार एथलेटिक्स जमालपुर की ओर से स्थानीय जेएसए मैदान में चल रहे 9 दिवसीय 6ठा अजय कुमार सिंह बच्चन मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन बुधवार को झारखंड-11 और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए लगातार प्रयास किया, लेकिन निर्धारित समय तक किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

समीरा अंसारी का उत्कृष्ट खेल मैच के दौरान उत्तर प्रदेश की गोलकीपर समीरा अंसारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड की खिलाड़ियों के कई हमलों को विफल किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. सुभाष बल्लभ विजेता ने उन्हें बेस्ट-22 के पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार मिलन...