रामगढ़, सितम्बर 20 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। झारखंड उच्च न्यायालय की ओर से विस्थापितों के हक में निर्णय दिया गया है। उक्त बातें रविवार को हेसला पंचायत सचिवालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विस्थापित नेता प्रदीप महतो ने कही। उन्होंने 31 अगस्त 2026 को रिट याचिका नम्बर डब्लूपीसी 4048/2017 के तहत झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य रुप से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शांतनु मिश्रा, विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के कुमेल उरांव, आदित्य नारायण प्रसाद उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों की संघर्ष की जीत हुई। न्यायालय के फैसले के आधार पर स्पष्ट हो गया कि किस प्रकार यहां के रैयतों की जमीन को पूर्व की बिहार सरकार की ओर से पीटीपीएस के लिए बिना अधिग्रहण के जबरन कब्जा कर लिया गया। साथ ही कई लोगों को पलायन करने...