सराईकेला, अगस्त 23 -- राजनगर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथन जायसवाल ने चाईबासा के मजदूर नेता शिव शंकर मुंडा को इंटक का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। रविवार को कार्यकर्ताओं ने शिव शंकर मुंडा का हाता बिरसा मुंडा चौक में पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पूर्व नए अध्यक्ष ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मजदूरों को उनका हक दिलाना होगा। मजदूरों को हर हाल में सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी मिले,यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  पार्टी की ओर से जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसे वे कर्मठता से पूरी करेंगे। इस अवसर पर उमाशंकर परिहार, राजेश सामंत, शिवलाल लोहरा, छोटे सरदार, सुधांशु कुमार, जितेंद्र ठाकुर, रुपम सिंह, अजीत दास, बिरेन सरदार, शत्...