कोडरमा, अगस्त 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा, साफ-सफाई तथा प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक पहलुओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, लोककला, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। यह भी पढ़े...