गोड्डा, अप्रैल 10 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों को गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को अंचल प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी सह बीडीओ श्री मरांडी ने आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा की झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अमूल्य रहा है। उनके संघर्ष और त्याग के कारण ही अलग राज्य की मांग को सफलता मिली। उन्होंने कहा की आंदोलनकारियों के सम्मान से नई पीढ़ी को भी अपने अधिकारों और पहचान के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार मंडल ने कहा की राज्य सरकार की पहल पर ऐसे सभी लोगों को आं...