चाईबासा, मई 18 -- नोवामुंडी,संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के नेतृत्व में रविवार को डीवीसी मुख्य सड़क चौक पर पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि और नीट पेपर लिक मामले को लेकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। पुतला फूंकने के दौरान मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, तेल की कीमतों को घटाना होगा। छात्रों के भविष्य से खेलना बंद करो, प्रधानमंत्री होश में आओ आदि नारेबाजी कर रहे थे। पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी केंद्रीय अध्यक्ष मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी होने से किसानों और आम जन जीवन पर प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से असर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला आने वाले समय में खेतों प...