चाईबासा, मार्च 22 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी रिलायंस पेट्रोल पंप निकट मैदान में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि आने वाले दिनों में झारखंड आंदोलनकारी सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले जन मुद्दों को लेकर जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा। बताया कि आंदोलन में टाटा जैसे निजी कंपनी में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी दिलाने, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण की अवधि विस्तार करने, झारखंड राज्य में पेसा कानून सख्ती से लागू करने, झारखंड आंदोलनकारी, जो जेल नहीं भी गए हैं उनका भी पेंशन जल्द लागू करने, जेल की बाध्यता समाप्त करने आदि मुद्दों को शामिल किया जाएगा। नवाज हुसैन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल समस्या, डीएमएफटी फंड को लेकर व्य...