रांची, जनवरी 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का वन भोज सह मिलन समारोह 28 जनवरी को बंता घाटद्वार कुही पहाड़ के नीचे आयोजित किया गया है। इस बाबत आंदोलनकारियों की बैठक बंता पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामपदो महतो ने की। बैठक में वन भोज की व्यवस्था के साथ आंदोलनकारियों के हित में मोर्चा के कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर मोर्चा के केंद्रीय सचिव प्रो रतन लाल महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, दीनू चौधरी, गंगा नारायण सिंह मुंडा, राजकिशोर महतो, छूटन प्रजापति, सुचांद महतो, अशोक महतो, चंदेश्वर महतो, मुबारक अंसारी, विष्णु गिरि, भूपाल सोनार सहित काफी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...