चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- बंदगांव। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जदोराय मुंडरी के पिता एवं झारखंड आंदोलनकारी लखन मुंडरी का शुक्रवार को रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग 1 बजे लखन मुंडरी अपने घर के आंगन में फिसलकर गिर गए थे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए खूंटी अस्पताल ले गये। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया था। रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार को 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को पैतृक गांव शारदा में 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...