घाटशिला, जुलाई 16 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत अंतर्गत छामड़ाघूटु टोला निवासी एवं झारखंड अलग राज्य आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता रामसाई बास्के (59) का मंगलवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके छोटे भाई एवं मुसाबनी माइंस कॉलेज के प्रोफेसर गोबिंद बास्के ने बताया कि रामसाई बास्के वर्ष 1986-87 के दौरान आजसू के बैनर तले झारखंड आंदोलन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाते थे। आंदोलन के दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई, घर की कुर्की और जेल भी जाना पड़ा, लेकिन रिहाई के बाद भी वे आंदोलन से जुड़े रहे। वे गांव-गांव जाकर लोगों को अलग झारखंड राज्य आंदोलन से जोड़ने का कार्य करते थे। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारी दामू बानरा का निधन अपने पीछे वे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए है...