जामताड़ा, जून 21 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान एवं पहचान के तहत शनिवार को भाजपा नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी राजेंद्र राउत को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी आलोक कुमार ने राजेंद्र राउत को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वही राजेंद्र राउत ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही झारखंड आंदोलन के दिनों की पुरानी यादें फिर से ताजा हो गईं। उन्होंने बताया कि अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर वर्षों तक संघर्ष किया गया और हक एवं अधिकार के लिए अनेक आंदोलन चलाए गए। उस दौर में आंदोलनकारियों ने कई कठिनाइयों का सामना किया तथा अनेक लोगों ने अपने ...