दुमका, जून 11 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा चौक पर बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी, प्रखर वक्ता, क्रांतिकारी विचारक एवं समाजसेवी रहे दिवंगत राजेंद्र यादव की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों एवं उनके साथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक एवं आंदोलनकारी योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र यादव ने झारखंड आंदोलन के दौरान जामा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया और हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके संघर्ष, विचार और समाज सेवा के कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।समाजसेवी यह भी पढ़ें- दूसरी पुण्यतिथि पर दिवंगत वार्ड पार्षद दिलीप मंडल को दी गई...