घाटशिला, सितम्बर 23 -- घाटशिला। झारखंड आंदोलनकारी संस्कृतिक कर्मी मजदूर नेता रंजीत बोस उर्फ भोला दा का 18वां पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा संपर्क कार्यालय पावड़ा घाटशिला में किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा भोला बाबू मऊभंडार मजदूर यूनियन के महासचिव थे । झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए 1993 के मार्च महीना में साकची जेल में बंद थे। झारखंड राज्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सचिव पद पर अपना सेवा प्रदान किए थे। साथ ही साथ बहुत सारे सामाजिक सांस्कृतिक संस्था एवं संगठन के पदाधिकारी भी हुआ करते थे। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, तथा भगवान से आत्मा शांति की प्रार्थना की गई। यह भी पढ़ें- आज मनेगी बिनोद बिहारी महतो की जयंती श्रद्धांजलि ...