बोकारो, मई 16 -- झारखंड आंदोलकारी महासभा चंद्रपुरा प्रखंड के अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि झारखंड आंदोलनकारी महासभा की प्रमंडलीय बैठक 17 मई को दुग्दा रटारी स्थित न्यू बसंत बहार होटल के सभागार में आयोजित होगी। प्रमंडलीय बैठक में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग व रामगढ़ जिले के झारखंड आंदोलकारी भाग लेंगे। बैठक के मुख्य आतिथि महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय व उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत के अलावा कई झारखंड आंदोलकारी मौजूद होंगे। बैठक में झारखंड आंदोलकारी सम्मान और पेंशन से बंचित आंदोलकारियों को मान सम्मान और पेंशन दिलाने के साथ ही फर्जी तरीके से आंदोलकारी का पेंशन ले रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर पेंशन से वचित करने की रणनीति बनेगी। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनका...