जमशेदपुर, जुलाई 16 -- झारखंड आंदोलन के प्रमुख योद्धा और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पूर्व महासचिव दामू बानरा का चाईबासा में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड आंदोलनकारी एवं अधिवक्ता दिल बहादुर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दामू बानरा एक समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता थे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए चले जनांदोलन में युवाओं को संगठित किया और आंदोलन को नई दिशा दी। दिल बहादुर ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें- आजसू महासचिव दामु बानरा पंचतत्व में विलीन यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता दामु बानरा पंचतत्व में विलीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...